बागपत

बागपत स्वामी यशवीर महाराज ने बागपत दौरे के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर पर तीखा निशाना साधते हुए उन्हें देश का गद्दार करार दिया। उन्होंने हिंदू समाज से जातिगत भेदभाव को भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत स्वामी यशवीर महाराज ने बागपत दौरे के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर पर तीखा निशाना साधते हुए उन्हें देश का गद्दार करार दिया। उन्होंने हिंदू समाज से जातिगत भेदभाव को भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया।

महाराज ने धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके जरिए देश में गतिविधियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने जातिवाद को समाज की एकता में सबसे बड़ी बाधा बताया और लव जिहाद के मामलों का कानूनी व सामाजिक स्तर पर डटकर सामना करने की बात कही। इसके अलावा, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर तथ्यों के आधार पर समझ विकसित करने की अपील की।
आगामी 7 अक्टूबर को बघरा आश्रम में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध किया है।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












