सिद्धार्थनगर: माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में विशाल रक्तदान महाअभियान, 125 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर श्री राम निवास फाउंडेशन ट्रस्ट एवं निफा सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में एक विशाल रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के शुभ अवसर पर श्री राम निवास फाउंडेशन ट्रस्ट एवं निफा सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में एक विशाल रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। इस महाअभियान में लगभग 125 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

इस कार्यक्रम में सदर विधायक श्याम धनी राही, सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, समाजसेवी सत्य प्रकाश राही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथि, चिकित्सक, शैक्षिक संगठनों के नेता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। ब्लड बैंक प्रभारी अशोक मिश्र के कुशल नेतृत्व में चिकित्सकों और ब्लड कर्मियों की टीम ने सभी 125 रक्तदाताओं का सकुशल रक्तदान संपन्न कराया।

रक्तवीरों और समाजसेवियों का सम्मान

रदान के पश्चात निफा सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी और उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, जनपद में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों, चिकित्सकों, ब्लड कर्मियों और 50 रक्तदाता एडमिनों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक हिमांशु द्विवेदी को उनके मानवीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में बीते वर्ष 2025 में 95 यूनिट रक्तदान कराया गया था। उल्लेखनीय है कि हिमांशु द्विवेदी द्वारा सिद्धार्थनगर के अलावा

लखनऊ, बनारस और बस्ती जैसे अन्य जिलों में भी जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराकर मानवीय मदद पहुंचाई जाती है।

इस आयोजन को सफल बनाने में देवेंद्र त्रिपाठी, बृजराज ओझा, जितेन्द्र पाण्डेय, महेश मिश्र, आशुतोष तिवारी, देवकी नंदन उपाध्याय, उत्कर्ष श्रीवास्तव, राम शंकर पाण्डेय, सुधाकर मिश्र, योगेंद्र पाण्डेय, सलोनी शर्मा और कोमल मिश्रा सहित तमाम रक्तवीरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन बाल कृष्ण मिश्र और विवेक कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.