गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर में शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबलू कुरैशी के आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर में शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबलू कुरैशी के आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह राघव, वरिष्ठ नेता मोहन शरीन और युवा नेता बबलू कुरैशी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए देश का नेतृत्व किया तथा ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा दिया।


वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान भी किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौशल शर्मा, मंडल अध्यक्ष नेमपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष शौकीन खान, मंडल अध्यक्ष इमरान, सभासद विशाल कुमार, शिबू कुरैशी, आसिफ खान, नदीम राजा, शेरुद्दीन, पप्पू नेताजी, मोनू भाई सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.