बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को नगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को नगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों और देश के प्रति योगदान को याद किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर भी पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश शर्मा ने की, जबकि संचालन एडवोकेट नटवरलाल शर्मा ने किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद किया। नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी की लड़ाई में एकजुट किया, वहीं शास्त्रीजी ने सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।उन्होंने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके बताए सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने का प्रयास किया जाए। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जेपी शर्मा, महेश चंद्र गौड़, प्रभात कौशिक, प्रवीण गौड़, मोहम्मद उमर, अहमद हुसैन, बबलू खान, प्रमोद शर्मा, योगेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य प्रज्ञा गौर, कौशल कुमार शर्मा, कौशल शर्मा, नूर मोहम्मद, जिला सचिव गौरव शर्मा, केके शर्मा, शलभ शर्मा, एडवोकेट हेमंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बुलंदशहर के खुर्जा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: छत गिरने से दर्जनभर लोग घायलhttps://t.co/doClPK2ycj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026












