बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अनूपशहर तहसील परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अनूपशहर तहसील परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अरुण वर्मा और तहसीलदार प्रिया कुमारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया। एसडीएम अरुण वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
तहसीलदार प्रिया कुमारी ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस दौरान तहसील परिसर में राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में तहसील के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बुलंदशहर के खुर्जा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: छत गिरने से दर्जनभर लोग घायलhttps://t.co/doClPK2ycj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2026













