बागपत

बागपत जनपद के थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने विभिन्न इंश्योरेंस बीमा कंपनियों के अधिकारी या कर्मचारी बनकर पॉलिसी धारकों को लैप्स पॉलिसी रिन्यू कराने और भारी लाभ/बोनस का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने विभिन्न इंश्योरेंस बीमा कंपनियों के अधिकारी या कर्मचारी बनकर पॉलिसी धारकों को लैप्स पॉलिसी रिन्यू कराने और भारी लाभ/बोनस का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध संपत्ति और नकदी बरामद की है।
बरामदगी का विवरण
पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के पैसों से अर्जित और फ्रॉड में इस्तेमाल की जाने वाली निम्नलिखित सामग्रियां जब्त की हैं:
वाहन: 01 स्कॉर्पियो-एन गाड़ी और 01 यामाहा FZ बाइक।
इलेक्ट्रॉनिक्स व दस्तावेज: 16 मोबाइल फोन, 07 डेबिट कार्ड, 04 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस, 01 पासबुक, 15 सिम लिफाफे, 02 गेमिंग कार्ड और 01 प्रेस कार्ड।
आभूषण पीली व सफेद धातु 02 पीली धातु की चेन, 07 पीली धातु की बालियां, 02 पीली धातु की अंगूठियां, 01 सफेद धातु की चेन, 02 सफेद धातु की बालियां, 02 सफेद धातु की अंगूठियां, 01 सफेद धातु का ब्रेसलेट, 01 सफेद धातु का हाथ का कड़ा और 01 सफेद धातु का छल्ला।
नकदी: 19,000 रुपये नगद।
साइबर पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस प्रकार के अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सके।
सीतापुर: अचानक स्टार्ट होकर चली खड़ी बस, चपेट में आने से युवती समेत 3 घायल बिसवां कोतवाली के रेलवे क्रासिंग के पास हादसा। मैकेनिक के ठीक करते समय अचानक बस स्टार्ट होकर चल पड़ी; घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।#Sitapur #BusAccident #UttarPradesh pic.twitter.com/NsfddwvRYb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2026












