बलिया: सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम डीएम

बलिया

बलिया जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और दुर्घटना में घायल लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना था।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान घोषणा की कि सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले मददगार व्यक्ति को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर घायलों की मदद के लिए आगे आएं।

स्कूल बसों की फिटनेस और चालकों की जांच के निर्देश

डीएम ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नियमित जांच करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के कोई भी स्कूल बस संचालित नहीं होनी चाहिए। साथ ही, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूल बस चालकों की आंखों की अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए।

कैशलेस ट्रीटमेंट और राहवीर योजना का प्रचार

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को ‘कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम’ के तहत इलाज उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने ‘राहवीर योजना’ के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए पैम्फलेट के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान देते हुए डिवाइडरों पर पौधे लगाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.