सिद्धार्थनगर: इटवा थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक, नवरात्र पर डीजे और विसर्जन को लेकर दिए गए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम इटवा थाने में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम इटवा थाने में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से की, जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों और दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मूर्ति स्थापना, भव्य जुलूस, विसर्जन और रात्रि जागरण के आयोजकों को सुरक्षा और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दूबे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि डीजे संचालक तय मानकों और ध्वनि सीमाओं के भीतर ही डीजे का संचालन करें। इसके अलावा, प्रतिमा विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण और वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी प्रेम और खुशी का प्रतीक है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक या आपत्तिजनक जानकारी फैलाई जाती है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में सभी से दूसरे धर्म और समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर बृजभान यादव, ईओ इटवा शिवकुमार वर्मा, ओम बाबू छापड़िया, राम अनुज उपाध्याय, पप्पू सभासद और नफीस सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.