सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा बाजार के बड़की बखरी गांव में पांच बूथों के शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लगभग 150 पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा बाजार के बड़की बखरी गांव में पांच बूथों के शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लगभग 150 पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे ने प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य दिवाकर विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना बताया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रवीण गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य, मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे, दिवाकर विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह, विपिन सिंह, विजय सिंह, अजय प्रताप सिंह, रत्नेश कुमार सिंह और राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













