सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर जूनियर ग्राम विकास अधिकारियों को प्रभार दिए जाने को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद पर जूनियर ग्राम विकास अधिकारियों को प्रभार दिए जाने को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं हैं। जोगिया ब्लॉक में प्रदीप सिंह और बर्डपुर ब्लॉक में मनोहर बर्नवाल को प्रभारी एडीओ पंचायत बनाया गया है। हैरानी की बात यह है कि ये दोनों जूनियर ग्राम विकास अधिकारी हैं, जबकि संबंधित ब्लॉकों में वरिष्ठ अधिकारी पहले से तैनात हैं।
जब इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा से सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित अधिकारियों की कार्यक्षमता को आधार बनाकर यह जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, विभाग की ओर से कार्यक्षमता के मूल्यांकन की प्रक्रिया या उसके तय मानकों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, जिसके चलते वरिष्ठों को दरकिनार कर कनिष्ठों को कमान सौंपने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एडीओ पंचायत पद की जिम्मेदारी और चयन प्रक्रिया
एडीओ पंचायत का पद ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण पंचायतों के प्रशासनिक और विकास कार्यों की निगरानी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों की उपलब्धता के बावजूद कनिष्ठों को यह प्रभार दिए जाने से शासन के दिशा-निर्देशों और विभागीय चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना यह होगा कि विभाग इस मामले में आगे क्या स्पष्टीकरण देता है।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













