महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 70 हजार रुपये उनके बैंक खाते में वापस करा दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 70 हजार रुपये उनके बैंक खाते में वापस करा दिए हैं। थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी के निर्देश पर साइबर हेल्प प्रभारी उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार और उनकी टीम ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से यह सफलता हासिल की।
नारायणपुर निवासी दीपक कुमार गुप्ता के खाते से 28 फरवरी 2025 को यूपीआई के जरिए 70 हजार रुपये की ठगी हो गई थी। पीड़ित ने घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत को संज्ञान में लेते हुए साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी की रकम को समय रहते होल्ड करा दिया था। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए 10 सितंबर 2026 और 29 सितंबर 2026 को पूरी रकम पीड़ित दीपक गुप्ता के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस आ गई। अपने डूबे हुए पैसे पाकर पीड़ित ने सिंदुरिया पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम का दिल से धन्यवाद किया है।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













