अनूपशहर: मस्तराम घाट पर युवती ने खाई जहरीली दवा, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मस्तराम घाट स्थित गंगा कुटी के पास मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा खा ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मस्तराम घाट स्थित गंगा कुटी के पास मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा खा ली। सीढ़ियों पर चढ़ने के बाद युवती अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसे देखकर मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़िता की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोरा निवासी लक्ष्मी के रूप में हुई है। जेपी ग्रुप के सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर के वक्त युवती घाट पर घूम रही थी और अचानक सीढ़ियों पर चढ़ते ही बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी मुनेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके से कीटनाशक दवाई की सीसी भी मिली है।

अनूपशहर कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि युवती ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.