महराजगंज: सेवा संकल्प अभियान में बांटी गई योजनाओं की जानकारी, धूप में डटीं महिला कार्यकत्रियों की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

महराजगंज

महराजगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ब्लॉक परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ब्लॉक परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की।

इस दौरान सामाजिक सुरक्षा और विकास से जुड़ी कई प्रमुख योजनाओं जैसे राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति, दिव्यांगजन पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के स्टॉल के माध्यम से अधिकारियों ने लोगों को पात्रता और आवेदन प्रक्रिया समझाई।

व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

कार्यक्रम के दौरान एक अलग और चिंताजनक तस्वीर भी सामने आई। अभियान को सफल बनाने के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बीसी सखी और स्वास्थ्य सखी चिलचिलाती धूप में डटी रहीं। आरोप है कि इन महिला कर्मियों के बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों धूप में खड़े रहने के बावजूद उनकी सुध लेने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर नहीं आया। जनकल्याण और सेवा के संदेश वाले इस अभियान में अव्यवस्थाओं के सामने आने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार द्विवेदी, एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव, एडीओ एसटी नमन शाही, शैलेश पाण्डेय, राधव सिंह और जगदंबा बावा सहित तमाम अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.