महराजगंज

महराजगंज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का फरेंदा में भव्य स्वागत किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का फरेंदा में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने 315 विधानसभा फरेंदा के वार्ड नंबर 4 गणेशपुर स्थित आधारशिला वृद्धा आश्रम का दौरा किया।
केंद्रीय मंत्री ने आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल व मिष्ठान वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह सुशासन की सरकार है, जिसमें माताओं-बहनों सहित समाज के हर वर्ग का पूरा सम्मान किया जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा भाव के साथ जनहित में कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला, सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, नगर पंचायत प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, मधुर सिंह और हीरा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













