महराजगंज

महराजगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा सेतु शिविर अभियान’ के तहत मंगलवार को ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा सेतु शिविर अभियान’ के तहत मंगलवार को ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के उन अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जो अब तक इनसे वंचित हैं।
मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों ने अंगदान का भी संकल्प लिया, जिसकी मंत्री ने सराहना की।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस और सपा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया और कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने वालों को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













