महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम गेढ़वा में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम गेढ़वा में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की उपस्थिति में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी राहत सामान वितरित किए।

अधिकारियों ने गेढ़वा गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से जनता के साथ है। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, जबकि प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। इस दौरान स्थानीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













