बुलंदशहर

बुलंदशहर के जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर के विद्यार्थियों ने जेपी यूनिवर्सिटी में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2.0 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर के विद्यार्थियों ने जेपी यूनिवर्सिटी में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2.0 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। 26 सितंबर 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘जलवायु परिवर्तन’ था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपकुलपति डॉ. राजीव सक्सेना और रजिस्ट्रार संजय अग्रवाल ने की। इसमें 15 विद्यार्थियों ने अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने दमदार तर्क रखे।
बेहतरीन प्रदर्शन के तहत लक्षिता को ‘सर्वोच्च प्रशंसनीय वक्ता’, श्रव्या भारद्वाज को ‘विशेष श्रेणी वक्ता’ और प्रिया राजपूत को ‘सर्वश्रेष्ठ पत्रकार’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शकों—राजीव भार्गव व पुष्पिंदर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













