बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के दिशा-निर्देशों के क्रम में मंगलवार को डिबाई विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर नंबर-6 स्थित गांव मुमरेजपुर में एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के दिशा-निर्देशों के क्रम में मंगलवार को डिबाई विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर नंबर-6 स्थित गांव मुमरेजपुर में एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

संगठन को बूथ और सेक्टर स्तर पर मजबूत करने पर जोर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेरठ मंडल प्रभारी सतीश चंद गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा की नीतियां हमेशा से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रही हैं। उन्होंने पार्टी के पदाधिकरियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय बनाकर बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को धार दें तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी भूदेव राणा, विधानसभा अध्यक्ष समुद्र गुप्त मौर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष हरिओम दुबे और सेक्टर अध्यक्ष विपिन कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों और सामाजिक मुद्दों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पार्टी के अभियानों से जुड़ने की अपील की। नुक्कड़ सभा के माध्यम से स्थानीय लोगों को पार्टी के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026













