महराजगंज: बृजमनगंज में खेत में शौच के लिए गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सौरहा टोला पिपरहना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत में शौच के लिए गई 30 वर्षीय महिला को एक जहरीले सांप ने डस लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सौरहा टोला पिपरहना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत में शौच के लिए गई 30 वर्षीय महिला को एक जहरीले सांप ने डस लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार और गांव में कोहराम मच गया है।

अचानक हुई घटना और अस्पताल में तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नंदिनी (30) पत्नी हरिश्चंद्र मंगलवार सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गई हुई थी। उसी दौरान वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और वह अहोश होकर गिर पड़ी।

परिजन आनन-फानन में उसे लेकर नजदीकी जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह खेत में जाने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतका अपने पीछे दो छोटे-छोटे मासूम लड़के छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बहू और मां की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.