बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले घुसराना हरि सिंह गांव में पालतू पशुओं में खतरनाक बीमारियां फैलने से पशुपालकों की नींद उड़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले घुसराना हरि सिंह गांव में पालतू पशुओं में खतरनाक बीमारियां फैलने से पशुपालकों की नींद उड़ गई है। गांव में कई गायों में लंपी रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, वहीं भैंसों में गलघोंटू जैसी गंभीर बीमारी की शिकायत सामने आई है, जिससे पशुपालन पर निर्भर किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है।
घर-घर जाकर हो रहा उपचार और टीकाकरण
गांव के पूर्व प्रधान फतेह सिंह ने बताया कि पशुओं में बीमारी फैलने की सूचना तत्काल सरकारी पशु चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही डॉ. नीरज कुमार ने गांव में घर-घर पहुंचकर पशुओं की स्वास्थ्य जांच की और जरूरत के अनुसार उनका उपचार व टीकाकरण किया। उन्होंने पशुपालकों को सलाह दी है कि वे बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें और बाड़े में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
संक्रमण रोकने के लिए साप्ताहिक पशु पैठ बंद
पशु चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर कुछ दिनों के लिए साप्ताहिक पशु पैठ (हाट) को बंद कर दिया गया है, ताकि पशुओं के एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन से संक्रमण के फैलने के खतरे को कम किया जा सके।
चौधरी राजन सिंह, सत्येंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हरिंदर सिंह और राजेंद्र सहित अन्य ग्रामीण पशुपालकों ने पशु चिकित्सक द्वारा त्वरित रूप से गांव में पहुंचकर उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है। साथ ही, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में नियमित रूप से पशुओं की जांच और व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जाए ताकि पशुधन को सुरक्षित बचाया जा सके।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026












