आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहबरपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तहबरपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के दो शातिर इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाँच जनपदों में चोरी की घटनाओं का खुलासा
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दिलशाद और सोनू अली उर्फ असगर के रूप में हुई है। इन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी से आजमगढ़ समेत कुल 5 जनपदों में अंजाम दी गई चोरी की कई बड़ी वारदातों का खुलासा हुआ है। यह गिरोह विभिन्न इलाकों में लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था।
फरार साथियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, इस अंतरराज्यीय/अंतरजनपदीय गिरोह के दो अन्य सदस्य आफताब और निसार अभी फरार चल जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। तहबरपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026












