बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के एलडीएवी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र परिषद स्टूडेंट काउंसिल का गठन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के एलडीएवी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) का गठन किया गया। सोमवार को विद्यालय परिसर में भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी, शपथ ग्रहण एवं दायित्व वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव-नियुक्त छात्र पदाधिकारियों और प्रीफेक्ट्स को उनके पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई।
समारोह में प्रतीक शर्मा को हेड ब्वाय और तन्वी वार्ष्णेय को हेड गर्ल चुना गया। प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया। छात्र परिषद में डिसिप्लिन हेड, कल्चरल हेड, पर्यावरण हेड, स्पोर्ट्स हेड, लिटरेरी हेड तथा हेल्थ एवं हाइजीन हेड सहित विभिन्न सदनों के हाउस कैप्टनों का भी चयन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर सदन प्रभारी अभय, अखंड प्रताप सिंह, मंजिल कान्त, धर्मेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार गिरी, पीयूष गर्ग, भालचंद्र मिश्रा, गौरव कुमार गौड़, भुवनेश कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-नेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026











