बलिया

बलिया विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल रसड़ा नगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक श्री गणिनाथ जी महाराज उदासीन अखाड़ा परिसर में आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल रसड़ा नगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक श्री गणिनाथ जी महाराज उदासीन अखाड़ा परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामाजिक जागरूकता अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसी कड़ी में बजरंग दल रसड़ा नगर की नई कार्यकारिणी (नगर टोली) की विधिवत घोषणा की गई।
कार्यक्रम में विभाग संयोजक दीपक गुप्ता, विहिप जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, जिला संयोजक प्रतीक राय और जिला सह संयोजक विपिन कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक दीपक गुप्ता ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और हिंदू समाज में सेवा, संस्कार तथा सांस्कृतिक चेतना जगाने के उद्देश्य से नई नगर टोली का गठन किया गया है।

नवीनीकरण के तहत घोषित प्रमुख दायित्व:
नगर संयोजक: दीपक शर्मा
नगर सह संयोजक: सुजल कुमार गुप्ता एवं प्रियम सोनी
कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख: नितेश कुमार
गौ रक्षा प्रमुख: शिवम यादव
नगर सुरक्षा प्रमुख: कृष्ण सिंह
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की उम्मीद जताई। इस अवसर पर चिलकहर प्रखंड सह संयोजक अमीरचंद, वशिष्ठ राजभर, राजा राम, अंगद प्रजापति, मनीष कनौजिया, संदीप राजभर, शशांक सिंह, पुरुषोत्तम राजभर और विकास चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026











