रानीपुर में जलकर टूटा बिजली का केबल: 100 से अधिक घरों की बत्ती गुल, विभाग पर बरसे ग्रामीण

मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के रानीपुर गांव में रविवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। गांव से गुजरने वाले एलटी केबल में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के रानीपुर गांव में रविवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। गांव से गुजरने वाले एलटी केबल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आकर केबल टूटकर मुख्य सड़क पर आ गिरा, जिससे इलाके के 100 से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, केबल करीब आधे घंटे तक धू-धू कर जलता रहा। सड़क पर गिरे इस जलते हुए तार से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि उस वक्त वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे जनहानि टल गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और लाइनमैन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी के फोन स्विच ऑफ या बंद मिले।

कोई मदद न मिलने पर आशीष सिंह, मुकेश सिंह, टीकू गुप्ता, मिनटू सिंह और डब्ल्यू सिंह समेत आक्रोशित ग्रामीणों ने खुद सब-स्टेशन पहुंचकर किसी तरह बिजली आपूर्ति बंद करवाई। घटना के बाद से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी गुस्सा है। उन्होंने विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द नया केबल लगवाने और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.