बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के दौलतपुर खुर्द-जहांगीराबाद मार्ग पर बोड़ा गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के दौलतपुर खुर्द-जहांगीराबाद मार्ग पर बोड़ा गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक ट्रक के क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?
थाना प्रभारी वरुण शर्मा के अनुसार, 26 सितंबर की शाम करीब छह बजे दिल्ली से बिहार चावल लेकर जा रहा एक ट्रक, डिबाई से जहांगीराबाद की ओर जा रहे दूसरे ट्रक से आमने-सामने टकरा गया। इस दुर्घटना में दिल्ली जा रहे ट्रक के क्लीनर गुलफान (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल क्लीनर को डिबाई अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। रविवार सुबह उपचार के दौरान गुलफान की मौत हो गई।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026












