महराजगंज: नेपाल से छोड़े गए पानी से ठूठीबारी का लक्ष्मीपुर गांव जलमग्न, सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और नेपाल से भारी मात्रा में छोड़े गए पानी ने इंडो-नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचानी शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और नेपाल से भारी मात्रा में छोड़े गए पानी ने इंडो-नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचानी शुरू कर दी है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में बाढ़ का पानी घुसने से स्थिति गंभीर हो गई है।

सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न

नेपाल से आए तेज बहाव के पानी के कारण लक्ष्मीपुर गांव के सैकड़ों एकड़ खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह डूब गई है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेरता नजर आ रहा है और अन्नदाताओं के सामने फसल बर्बादी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

गांव की गलियों से लेकर रिहायशी इलाकों तक पानी भर जाने के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन, रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर ने स्थानीय लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जलस्तर में कमी नहीं आई, तो नुकसान का दायरा और अधिक बढ़ सकता है। फिलहाल, क्षेत्र के लोग राहत और प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.