महराजगंज: कोल्हुई में मूसलाधार बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर 59 वर्षीय वृद्धा की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के लगातार जारी भीषण बारिश अब जनजीवन के लिए आफत बनती जा रही है। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लगातार जारी भीषण बारिश अब जनजीवन के लिए आफत बनती जा रही है। कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से 59 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मकान की दीवारें थीं कमजोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण गांव के एक कच्चे मकान की दीवारें और छत पूरी तरह से कमजोर हो गए थे। रविवार को अचानक मकान का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त घर के अंदर बुजुर्ग दंपति मौजूद थे।

ग्रामीणों ने पति को बचाया, पत्नी की गई जान

घटना के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पति को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 59 वर्षीय पत्नी मलबे के नीचे बुरी तरह दब गईं और जब तक उन्हें निकाला जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

प्रशासनिक अमला मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम और कोल्हुई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.