बलिया: सुल्तानपुर गांव में कटान का जायजा लेने पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

बलिया

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को विकास खंड मनियर के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम सुल्तानपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में कटान रोकने के लिए चल रहे बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

बलिया जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को विकास खंड मनियर के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम सुल्तानपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव में कटान रोकने के लिए चल रहे बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों की मांग और प्रशासन की कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सुल्तानपुर स्थित पोखरा में ठोकर निर्माण कराए जाने की प्रमुख मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य जल्द से जल्द कराए जाएंगे। उन्होंने संबंधित इंजीनियर को कड़े निर्देश दिए कि मैनपावर बढ़ाकर कटान रोकने के कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि कटान को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

इसके अलावा, ग्रामीणों द्वारा विद्युत आपूर्ति की समस्या उठाने पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से फॉल्ट सुधारकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मुआवजे और स्थायी समाधान का आश्वासन
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ और कटान से प्रभावित हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी:

जिन किसानों की कृषि योग्य भूमि नदी में समा गई है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।

जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

फसल क्षति का सर्वे कराकर पात्र किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने यह भी कहा कि बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान बांसडीह की विधायक केतकी सिंह, एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम बांसडीह और तहसीलदार बांसडीह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.