बलिया: परिवहन विभाग ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ‘हिट एंड रन’ और ‘रहमदिल’ योजनाओं की दी जानकारी

बलिया

बलिया जनपद के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय के निर्देशों के अनुपालन में, सेवा संकल्प अभियान के तहत परिवहन विभाग की जनोपयोगी सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एआरटीओ कार्यालय परिसर और सहतवार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय के निर्देशों के अनुपालन में, सेवा संकल्प अभियान के तहत परिवहन विभाग की जनोपयोगी सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एआरटीओ कार्यालय परिसर और सहतवार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आम जनता को परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं और दुर्घटना सहायता योजनाओं से अवगत कराया। बताया गया कि विभाग की सभी प्रमुख सेवाओं को सरल बनाते हुए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोगों को कार्यालय के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

दुर्घटना पीड़ितों और मददगारों के लिए सरकारी योजनाएं

हिट एंड रन योजना: अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारकर भाग जाने की स्थिति में, दुर्घटना में मृत व्यक्ति के कानूनी उत्तराधिकारी को नियमानुसार 2 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाता है।

रहमदिल योजना: सड़क दुर्घटना के बाद 1 घंटे (‘गोल्डन ऑवर’) के भीतर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

निशुल्क/कैशलेस इलाज: दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में 1.5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।

परिवहन विभाग की ओर से इन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में मानवता दिखाते हुए मदद के लिए आगे आएं और शासन की इन महत्वपूर्ण योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.