महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार और होमगार्ड मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रथम बार बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रौलिया पहुंचने पर उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार और होमगार्ड मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रथम बार बृजमनगंज क्षेत्र के मिश्रौलिया पहुंचने पर उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
पूर्व विधायक के नेतृत्व में उमड़े कार्यकर्ता
मंत्री के मिश्रौलिया पहुंचते ही फरेंदा के पूर्व विधायक एवं संरक्षक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान पूरा पंडाल “जय श्री राम” और “दारा सिंह चौहान जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया चौहान सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों ने मंत्री जी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं में मंत्री से मिलने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।
क्षेत्र के विकास और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर चर्चा
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और इस अपार स्नेह व सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज और फरेंदा क्षेत्र हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है, और यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ही पार्टी की असली ताकत है।
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, प्रधानगण और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026













