महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय जिला न्यायालय परिसर में 24 सितंबर को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय जिला न्यायालय परिसर में 24 सितंबर को पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिया त्रिपाठी और उनके पति मनीष मिश्रा के बीच परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का वाद विचाराधीन है। पेशी के दौरान प्रिया त्रिपाठी अपने पिता और बहन के साथ न्यायालय परिसर में मौजूद थीं। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर मनीष मिश्रा और उनके भाई प्रिंस मिश्रा ने उनके साथ मारपीट की।
पुलिस की कार्रवाई
वादिनी की तहरीर पर थाना कोतवाली महराजगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026












