सिद्धार्थनगर: उसका बाजार में उफान पर कूरा नदी, खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर; गांवों में बाढ़ का खतरा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उसका बाजार क्षेत्र में कूरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी अब खतरे के निशान के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है, जिससे निचले इलाकों और आसपास के गांवों में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उसका बाजार क्षेत्र में कूरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी अब खतरे के निशान के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है, जिससे निचले इलाकों और आसपास के गांवों में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है।

प्रशासन और नगर पंचायत अलर्ट पर

पिछले 24 घंटों की मूसलाधार बारिश के बाद नदी का पानी खेतों में घुसना शुरू हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और उसका बाजार नगर पंचायत पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं। नगर पंचायत की टीमें लगातार नदी के जलस्तर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि बारिश का यह दौर जारी रहा, तो रात तक नदी के खतरे का निशान पार करने की आशंका जताई जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.