महराजगंज:चौक साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई,साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस आए ₹5,597, अब तक कुल ₹10,200 की हुई रिकवरी

बागापार

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस की साइबर सेल टीम ऑनलाइन ठगों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस की साइबर सेल टीम ऑनलाइन ठगों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना चौक साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित की डूबी हुई धनराशि उसके बैंक खाते में सुरक्षित वापस करा दी है।

हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, थाना चौक क्षेत्र के ग्राम जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी शैलेश कुमार मौर्या पुत्र घिसियावन साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। धोखाधड़ी का अहसास होते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत (संख्या- 33102260030773) दर्ज कराई। मामले की सूचना प्राप्त होते ही थाना चौक साइबर सेल की टीम फौरन हरकत में आ गई।

MRM पोर्टल और बैंक समन्वय से मिली सफलता

उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित तकनीकी हस्तक्षेप करते हुए MRM पोर्टल (रिक्वेस्ट आईडी- MR260731059327) के माध्यम से संबंधित बैंक शाखा से तालमेल बिठाया। साइबर सेल के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 23 सितंबर 2026 को पीड़ित के खाते में 5,597 रुपये सफलतापूर्वक रीफंड करा दिए गए।

उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में साइबर टीम की सक्रियता से पूर्व में भी 4,603 रुपये वापस कराए जा चुके थे। इस प्रकार पीड़ित शैलेश कुमार मौर्या को उनकी कुल 10,200 रुपये की पूरी ठगी गई रकम वापस दिलाई जा चुकी है। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने महराजगंज पुलिस और साइबर सेल टीम की कार्यप्रणाली की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।

सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम

त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को राहत दिलाने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति (थाना चौक) शामिल रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.