महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता: 27 लाख कीमत के 110 गुम व चोरी हुए मोबाइल बरामद, SP ने असली मालिकों को सौंपे

महराजगंज

महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल को गुम और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से करीब 27 लाख रुपये कीमत के 110 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल को गुम और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से करीब 27 लाख रुपये कीमत के 110 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बुधवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा/शक्ति मोहन अवस्थी की मौजूदगी में सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

छह महीने में 1.78 करोड़ के 628 मोबाइल किए जा चुके हैं बरामद

जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार, बीते छह महीनों में सर्विलांस सेल और जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन सभी बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 78 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस पूर्व में भी इन सभी फोनों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर उनके मूल स्वामियों को सौंप चुकी है।

CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग से मिली सफलता

सर्विलांस सेल की टीम ने गुमशुदा मोबाइलों को खोजने के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल, IMEI आधारित ट्रैकिंग और आधुनिक तकनीकी विश्लेषण का इस्तेमाल किया। नागरिकों द्वारा थानों और पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर लगातार डेटा एकत्र किया गया और लोकेशन ट्रेस कर इन 110 मोबाइलों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया।

चेहरों पर लौटी मुस्कान, जनता ने जताया आभार

कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब पीड़ितों को उनके कीमती फोन वापस मिले, तो उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना की। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस अधीक्षक और पूरी सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया।

मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत कराएं ब्लॉक: एसपी

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बेहतरीन कार्य करने वाली सर्विलांस टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में स्मार्ट पुलिसिंग और तकनीकी संसाधन अपराध नियंत्रण व जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। एसपी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम होता है, तो वह तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर फोन को ब्लॉक कराएं और नजदीकी थाने को सूचित करें, जिससे समय रहते उसे ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.