बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने क्षेत्राधिकारी स्तर के चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर ने क्षेत्राधिकारी स्तर के चार पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है।
नई तैनाती और मिलीं नई जिम्मेदारियां
एसएसपी द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रेमसुख दरिया को एएसपी/क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर एवं लाइन्स का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पांडेय का स्थानांतरण करते हुए उन्हें सीओ सिकंदराबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार को स्थानांतरित कर सीओ शिकारपुर बनाया गया है। इसके अतिरिक्त शिकारपुर में तैनात क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय स्थानांतरित किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल एक नजर में
प्रेमसुख दरिया एएसपी एएसपी / क्षेत्राधिकारी नगर व लाइन्स
प्रखर पांडेय क्षेत्राधिकारी नगर क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद
दीपक कुमार क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद क्षेत्राधिकारी शिकारपुर
प्रमोद कुमार सिंह: क्षेत्राधिकारी शिकारपुर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय
पुलिस विभाग के अनुसार, यह फेरबदल पूरी तरह प्रशासनिक जरूरतों के तहत किया गया है। नए आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए तैनाती स्थलों पर शीघ्र ही कार्यभार संभालेंगे, जिससे क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक गति मिल सकेगी।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026












