मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 215 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह ने दिया आशीर्वाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के मुख्यालय स्थित नुमाइश ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 215 नवविवाहित जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के मुख्यालय स्थित नुमाइश ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 215 नवविवाहित जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदराबाद विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह ने शिरकत कर सभी नवदंपतियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ठाकुर लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत सहारा बनी है। प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।

समारोह के दौरान योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को ₹15,000 मूल्य की विवाह सामग्री, ₹21,000 की अन्य उपहार सामग्री तथा ₹64,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.