₹4 हजार मानदेय में 24 घंटे ड्यूटी: महराजगंज में जलकल पंप चालकों का फूटा दर्द, डीएम को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार

महराजगंज

महराजगंज जनपद में जलकल टंकियों पर तैनात पंप चालकों ने अल्प मानदेय और अत्यधिक कार्यभार को लेकर कड़ा विरोध जताया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में जलकल टंकियों पर तैनात पंप चालकों ने अल्प मानदेय और अत्यधिक कार्यभार को लेकर कड़ा विरोध जताया है। दिन-रात पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले पंप चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और अपने शोषण के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई। चालकों का आरोप है कि उनसे 24 घंटे की ड्यूटी ली जा रही है, जबकि इसके बदले महज 4 हजार रुपये मासिक मानदेय थमाया जा रहा है।

24 घंटे की जिम्मेदारी, पर मानदेय में भी महीनों की देरी

ज्ञापन के माध्यम से अपनी व्यथा सुनाते हुए पंप चालकों ने कहा कि गांवों और कस्बों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए उन्हें हर वक्त टंकी पर मुस्तैद रहना पड़ता है। इतनी गंभीर और 24 घंटे की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें नाममात्र का ₹4,000 मानदेय दिया जाता है। हद तो यह है कि यह अल्प मानदेय भी महीनों तक अटका रहता है और समय पर भुगतान नहीं होता, जिसके चलते उनके परिवारों के सामने भरण-पोषण और गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

काम के घंटे तय करने और मानदेय बढ़ाने की मांग

पंप चालकों का कहना है कि उनकी मेहनत और जिम्मेदारी के अनुपात में मानदेय बेहद अपर्याप्त और ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि

श्रम कानूनों के तहत उनके कार्य के घंटे निर्धारित किए जाएं और 24 घंटे की अघोषित ड्यूटी से राहत दी जाए।महंगाई को देखते हुए मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए।प्रत्येक माह तय समय पर मानदेय का नियमित भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

पीड़ित चालकों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेगा और मानदेय वृद्धि के साथ ड्यूटी के घंटे तय कर उन्हें शोषण से मुक्ति दिलाएगा।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.