जौनपुर

जौनपुर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के सौजन्य से क्षेत्र के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ विषय पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के सौजन्य से क्षेत्र के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ विषय पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, शाहगंज सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर भव्य विकास मेले का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा जन-जागरूकता स्टॉल लगाए गए।
विभागीय योजनाओं व स्वास्थ्य जांच का मिला लाभ
आंगनबाड़ी केंद्र लपरी व सरायख्वाजा में भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने सहभागिता की। इसी क्रम में मेहरावा केंद्र पर मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, भादी में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और शाहपुर में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं को स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई और गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां वितरित कीं। सुपरवाइजर अनीता देवी, विनीता साहू, मधुलता गौतम और गायत्री देवी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्था संभालती नजर आईं।
स्कूली बच्चों के मॉडल ने खींचा ध्यान
सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित मेले में कम्पोजिट विद्यालय सबरहद के विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रदूषण और जल संरक्षण पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए, जिसकी मुख्य अतिथियों ने सराहना की।
सीडीपीओ राजेश यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के लिए विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इस अवसर पर बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत दीपक यादव, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा और धर्मेंद्र मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













