जौनपुर

जौनपुर जनपद के छुट्टी पूरी कर एक महीने बाद वापस विदेश लौटने की तैयारी कर रहे युवक की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के छुट्टी पूरी कर एक महीने बाद वापस विदेश लौटने की तैयारी कर रहे युवक की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। विदेश जाने का एयर टिकट पहले ही बुक हो चुका था और घर में उसकी विदाई की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दुखद हादसे से परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।
क्या था पूरा मामला
खेतासराय नगर के मोहल्ला चौहट्टा निवासी वकार कुरैशी (25) पुत्र स्व. सिराज कुरैशी रविवार की रात बाइक से जा रहे थे। विद्यापीठ डोभी मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त पर निकले थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने राहगीरों की मदद से घायल युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
दो दिन इलाज के बाद तोड़ा दम
प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने वकार को जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दो दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद मंगलवार सुबह वकार ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वकार विदेश में नौकरी करते थे और छुट्टी बिताने घर आए हुए थे।
पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया
हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही आरोपी चालक व वाहन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी। देर रात परिजनों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













