विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के बोधी पट्टी गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के थाना क्षेत्र के बोधी पट्टी गांव में सोमवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे और पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान 25 वर्षीया पूनम यादव (पत्नी राकेश यादव) के रूप में हुई है। मृतका के पिता केशव बहादुर यादव निवासी राज रूखसारपुर, महाराजगंज ने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस को बताया कि पूनम के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या की गई है। स्वजनों के अनुसार पूनम की यह दूसरी शादी थी, जबकि उसके पति राकेश यादव की यह तीसरी शादी बताई जा रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.