लखनऊ

लखनऊ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लेखपालों की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर शासन से त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लेखपालों की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर शासन से त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने प्रदेश के मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर बताया कि लेखपाल लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की घोर कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति और अतिरिक्त हलकों के कार्यभार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं।
संघ के अनुसार, राजस्व अभिलेखों के अद्यतनीकरण, वरासत, नामांतरण, पैमाइश, ई-गवर्नेंस, आपदा प्रबंधन और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का मुख्य दायित्व लेखपालों पर ही है। इसके बावजूद उनकी वाजिब मांगों की अनदेखी की जा रही है।

अंतर्मंडलीय स्थानांतरण पर जताई नाराजगी
लेखपाल संघ ने अंतर्मंडलीय स्थानांतरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। संघ के अनुसार वर्ष 2019 में शासनादेश के तहत लगभग 650 लेखपालों का उनके गृह मंडल में स्थानांतरण किया गया था। इसके बाद 16 मई 2025 को राजस्व परिषद द्वारा ऑनलाइन पोर्टल खोला गया, जिस पर 2,669 लेखपालों ने स्थानांतरण हेतु आवेदन किया, परंतु इन आवेदनों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
संघ ने मांग की है कि अपने गृह जनपद व मंडल से दूर तैनात स्थानांतरण के इच्छुक लेखपालों के लिए ऑनलाइन पोर्टल पुनः खोला जाए। साथ ही 2 अगस्त 2026 को जारी कार्यवृत्त के क्रम में शासन व राजस्व परिषद स्तर पर रुकी हुई प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करते हुए सभी लंबित मांगों का जल्द निस्तारण किया जाए।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













