बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के एलडीएवी इंटर कॉलेज के 41 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को टीबी उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के एलडीएवी इंटर कॉलेज के 41 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को टीबी उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली। रैली के पश्चात कैडेट्स ने फव्वारा चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आम नागरिकों को क्षय रोग टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और निःशुल्क उपचार की विस्तृत जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने संदेश दिया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी रहने पर इसे सामान्य न मानकर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच अवश्य करानी चाहिए। कैडेट्स ने अपील की कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, इसलिए इसे छिपाएं नहीं। साथ ही उन्होंने “टीबी से लड़ें, टीबी मरीज से नहीं” का नारा देते हुए मरीजों के साथ सामाजिक भेदभाव न करने और उनका सहयोग करने की बात कही।
यह कार्यक्रम कमान अधिकारी कर्नल लवलेश पंगाल के निर्देशन तथा कॉलेज की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत के संरक्षण में आयोजित हुआ। आयोजन का संयोजन एवं देखरेख एएनओ लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार और प्रॉक्टर अखंड प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर अभय, डॉ. भालचंद्र मिश्र, दिनेश कुमार, ब्रजपाल, धीरज कुमार, राजेश उपाध्याय, डॉ. गौरव कुमार गौड़, दिगंबर सिंह, कौटिल्य चौहान और सुबोध कुमार गिरी समेत कॉलेज के अन्य शिक्षक व कैडेट्स उपस्थित रहे।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













