फरेंदा
महराजगंज जनपद के धानी और बृजमनगंज फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय की जा रही भीषण विद्युत कटौती को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता का आक्रोश फूट पड़ा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के धानी और बृजमनगंज फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय की जा रही भीषण विद्युत कटौती को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता का आक्रोश फूट पड़ा है। रात-रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से त्रस्त नागरिकों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) आनंदनगर को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की गई।
भीषण गर्मी में अघोषित कटौती से जनता बेहाल
धरना-प्रदर्शन के दौरान राहुल शर्मा ने कहा कि धानी और बृजमनगंज फीडर पर रात के वक्त घंटों अघोषित कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच रात में बिजली गुल होने से जहां आम जनता, बुजुर्गों और नवजात बच्चों की नींद हराम हो गई है, वहीं किसानों की सिंचाई और छात्रों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं।
सुचारू आपूर्ति न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
एसडीएम आनंदनगर को ज्ञापन सौंपते हुए राहुल शर्मा ने मांग की कि धानी व बृजमनगंज फीडर की अनावश्यक रात्रिकालीन कटौती को तत्काल बंद कराया जाए और रोस्टर के मुताबिक नियमित व सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ‘जनहित सर्वोपरि’ है और यदि विभाग ने समय रहते अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया, तो जनता के हक की लड़ाई को और तेज करते हुए बड़ा जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













