प्रधानमंत्री सेवा संकल्प माह का शुभारंभ: नेहरूनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए विभिन्न सेवा कार्यक्रम

जौनपुर

जौनपुर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ‘प्रधानमंत्री सेवा संकल्प माह’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विशेष अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ‘प्रधानमंत्री सेवा संकल्प माह’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विशेष अवसर पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके तहत दिन में मरीजों और जरूरतमंदों के बीच फल वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह ने सहभागिता की। उन्होंने अपने करकमलों से लोगों को फल वितरित किए और समाज में सेवा भावना के साथ जनकल्याण का संदेश प्रसारित किया।

इसी कड़ी में शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), नेहरूनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेंटर पर दीप प्रज्वलित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि इस सेवा संकल्प माह के दौरान आने वाले दिनों में भी जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों तक मदद और सहयोग का संदेश पहुंचाया जाएगा।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.