शाहगंज में लाखों की चोरी से हड़कंप: छत पर ले जाकर तोड़ा लोहे का बक्सा, चार लाख के आभूषण ले उड़े चोर

जौनपुर

जौनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सबरहद गांव में रात के वक्त चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर सबरहद गांव में रात के वक्त चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के अंदर रखे लोहे के बक्से को उठाकर छत पर ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखे करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई।

पीड़ित महिला बासमती देवी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोर पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी पेटी को छत पर ले जाकर तोड़ दिया। बक्से में करीब छह-सात थान गहने रखे थे, जिनमें सोने का लॉकेट, बड़ी बहू का झाला, कान के छोटे गहने, सोने का झुमका और चांदी की कड़ियां शामिल थीं। चोर आभूषण निकालने के बाद खाली बक्सा छत पर ही छोड़कर भाग निकले।

सुबह जब परिवार के लोग साफ-सफाई कर रहे थे, तब पोती की नजर कमरे पर पड़ी और बक्सा गायब मिला। खोजबीन करने पर वह घर की छत पर टूटा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.