महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरकारी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना पुरंदरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरकारी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 25 अगस्त 2026 की रात को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर टोला सिररिहवा में वादी मोहन चौहान व उनके साथी हरिहर द्वारा शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान अभियुक्तों ने मारपीट व धमकी दी थी।
इस संबंध में थाना पुरंदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 203/2026, धारा 132, 115(2), 352, 351(3), 324(4), 110, 121(2), 3(5) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने 18 सितंबर 2026 की सुबह करीब 09:30 बजे अमहवा चौराहे से तीनों वांछितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सन्नी उर्फ आकाश साहनी (निवासी रानीपुर टोला अराजी गयादत्त उर्फ सुकदारपुर), छोटू उर्फ सत्येंद्रनाथ यादव (निवासी रानीपुर टोला औरहवा खुर्द) और धर्मेंद्र (निवासी रानीपुर टोला धोबियाना, सभी थाना पुरंदरपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













