महराजगंज: निचलौल में पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल, महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैठवलिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप आज शाम करीब 6:00 बजे हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैठवलिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप आज शाम करीब 6:00 बजे हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  निचलौल पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर महिला जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी निचलौल में चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। घायलों में शामिल शांति देवी (50) पत्नी हरीलाल की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाकी अन्य चार घायलों का इलाज सीएचसी निचलौल में जारी है।

हादसे में घायल सभी लोग निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोमा के निवासी हैं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

शांति देवी (50) पत्नी हरीलाल (गंभीर हालत, रेफर)

ध्रुव (35) पुत्र हरीलाल

करन (10) पुत्र ध्रुव

आयुष (07) पुत्र ध्रुव

महंगा देवी (70) पत्नी शिवलाल

हादसा किन परिस्थितियों में और किस वाहन की टक्कर से हुआ, इसको लेकर अभी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.