मार्ग दुर्घटना में पांच घायल, महिला की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बैठवलिया पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बैठवलिया पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा नजदीकी सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शांति देवी (50) पत्नी हरिलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसे में घायल अन्य लोगों में ध्रुव (35) पुत्र हरिलाल, करन (10) पुत्र ध्रुव, आयुष (07) पुत्र ध्रुव और मंहगा देवी (70) पत्नी शिवलाल शामिल हैं, जो सभी ग्राम सभा डोमा के रहने वाले हैं। शेष घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जारी है। दुर्घटना के स्पष्ट कारणों की अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.