महराजगंज

जनपद महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में हो रही भीषण विद्युत कटौती से परेशान आम जनता ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में हो रही भीषण विद्युत कटौती से परेशान आम जनता ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

धानी और बृजमनगंज फीडर पर पिछले कई दिनों से रात के समय हो रही अघोषित कटौती के कारण भीषण गर्मी और उमस में बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि रात्रिकालीन कटौती तुरंत बंद कर क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













