निचलौल

महराजगंज जनपद में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर के समाजसेवी एवं धर्म प्रचारक दुर्गा प्रसाद अग्रहरि ने एक अनूठी पहल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर के समाजसेवी एवं धर्म प्रचारक दुर्गा प्रसाद अग्रहरि ने एक अनूठी पहल की है। निचलौल स्थित सिनेमैक्स सिनेमा हॉल में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंचे दर्शकों का स्वागत सुंदरकांड की पुस्तक भेंट कर और लड्डू का प्रसाद वितरित कर किया गया।
सनातन संस्कृति और बाबा नीम करौली के विचारों का प्रसार
दुर्गा प्रसाद अग्रहरि ने बताया कि इस पहल का मुख्य ध्येय फिल्म के जरिए सनातन धर्म की चेतना को जागृत करना है। साथ ही, पूज्य बाबा नीम करौली महाराज के पावन जीवन चरित्र, उनके आध्यात्मिक दर्शन और जनकल्याणकारी संदेशों से नई पीढ़ी को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सिनेमा एक सशक्त माध्यम है, जिससे समाज में सकारात्मक और धार्मिक संस्कार आसानी से रोपे जा सकते हैं।
गोरखपुर और महराजगंज के सिनेमाघरों में भी मुहिम
यह अभियान केवल निचलौल तक ही सीमित नहीं है। समाजसेवी दुर्गा प्रसाद अग्रहरि अपने सहयोगी शिवकुमार मंगलम व अन्य साथियों के साथ महराजगंज और गोरखपुर जनपद के विभिन्न थिएटर्स में व्यक्तिगत रूप से पहुंचे। वहां उन्होंने सिनेमा प्रबंधकों से समन्वय कर फिल्म के व्यापक प्रदर्शन में सहयोग दिया और युवाओं व परिवारों को इसे देखने के लिए प्रेरित किया।
दर्शकों में दिखा उत्साह, ‘सीताराम’ के जयकारों से गूंजा परिसर
थिएटर से फिल्म देखकर बाहर निकल रहे दर्शकों में खासा उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला। दर्शकों की जुबान पर ‘सीताराम’ का संकीर्तन और बाबा नीम करौली महाराज के प्रेरक प्रसंगों की चर्चा रही। दर्शकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सनातन संस्कृति के प्रति नई आस्था और जुड़ाव पैदा होता है।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026













